Mahfooz khan

Sunday, May 3, 2020

जफरुल इस्लाम खान ने कहा- मैंने माफी नहीं मांगी; न ही ट्वीट डिलीट किया, मैं अपने रुख पर कायम

जफरुल इस्लाम खान ने कहा- मैंने माफी नहीं मांगी; न ही ट्वीट डिलीट किया, मैं अपने रुख पर कायम

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने कहा है कि उन्होंने अपना ट्वीट हटाया नहीं है, वे अपने रुख पर कायम हैं. उन्होंने कहा है कि ''मीडिया के एक हिस्से ने यह गलत तरीके से बताया कि मैंने ट्वीट के लिए माफी मांगी है और उसे हटा दिया है.

 मैंने ट्वीट के लिए माफी नहीं मांगी है और उसे डिलीट नहीं किया है.''गौरतलब है कि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने सोशल मीडिया में लिखा था कि ''अगर भारत के मुसलमानों ने अरब और दुनिया के मुसलमानों से कट्टर/असहिष्णु लोगों के हेट कैंपेन, लिंचिंग और दंगों की शिकायत कर दी तो ज़लज़ला आ जाएगा.''

जफरुल इस्लाम खान ने ज़ाकिर नाइक का भी समर्थन किया था.उक्त बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने के बाद ज़फरुल इस्लाम ने शुक्रवार को माफी मांगी थी. कुवैत को लेकर किए गए ट्वीट में हिंदुस्तानी मुसलमानों के मामले को लेकर उन्होंने माफी मांगी थी. जफर इस्लाम ने कहा था कि ''मेरा इरादा गलत नहीं था. फिर भी किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मांफी मांगता हूं. हमारा देश हेल्थ इमरजेंसी से गुज़र रहा है ऐसे हालात में उस ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया. उसके लिए खेद है.''

No comments:

Post a Comment