Coronavirus No Case : झारखंड में कोरोना के हुए 35 दिन, कुल मामले 122, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कब-कब नहीं आया कोरोना का नया केस ?
रांची : झारखंड (Jharkhand) में लॉकडाउन (Lockdown) का आज 44 वां दिन है और कोरोना के 35 दिन हो गये. अब तक 122 कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus positive) पाये गये हैं. इनमें 28 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि तीन मरीजों की जान (Coronavirus Death) जा चुकी है. फिलहाल एक्टिव केस 84 रह गये हैं. रेड जोन रांची (Red Zone Ranchi) के हॉटस्पॉट (Hotspot) हिंदपीढ़ी (Hindpiri) में सर्वाधिक 67 कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं. इस दौरान तीन दिन ऐसे भी आए, जब राज्य में कोरोना का एक भी नया मामला (Coronavirus No Case) सामने नहीं आया. पढ़िए गुरुस्वरूप मिश्रा की रिपोर्ट.झारखंड में कोरोना के 35 दिन
सवा तीन करोड़ की आबादी वाले झारखंड में लॉकडाउन के 43 दिन बीत गये हैं. आज 44वां दिन है. लॉकडाउन 3.0 का दूसरा दिन है. झारखंड में कोरोना का पहला केस 31 मार्च को आया. जब रेड जोन रांची के हॉटस्पॉट बन चुके हिंदपीढ़ी से एक 22 वर्षीया मलेशियाई युवती कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी, जो दिल्ली में तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में आकर रह रही थी. फिलहाल ये युवती स्वस्थ हो चुकी है. 31 मार्च से 5 मई यानी पिछले 36 दिनों में राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 122 हो गयी है. तीन की मौत हो चुकी है, जबकि अच्छी खबर ये है कि 28 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गये हैं. इन सबके बीच सुकून देने वाली बात ये रही कि तीन दिन ऐसे भी रहे, जब राज्य के किसी भी जिले से कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट नहीं आयी. दो दिन राहत के बाद 5 मई को रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना के नये केस आये.

No comments:
Post a Comment